AKTU Exam Centre Entry Time को लेकर अभी आया ऑफिशल नोटिस

AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 02 December 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।

जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview

UniversityAKTU
Update Related AKTU Exam Centre Entry Time
Notice Released Date 25/05/2026
Official Website aktu.ac.in

AKTU Official Notice Details

विषयः सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर आयोजित परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होने एवं विलम्ब से प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किए जाने हेतु दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में।

महोदय,

उपरोक्त विषय के संबंध में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर की आयोजित कराई जा रही लिखित परीक्षाओं के संबंध में पुनः निदेशित किया जाता है कि पूर्व में निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में सभी परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र (Admit Card) में अंकित समयानुसार परीक्षा केन्द्र पर समय से पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।

यह स्पष्ट किया जाता है कि प्रतिदिन प्रथम एवं द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारम्भ होने के उपरान्त अर्थात प्रातः 09:30 बजे (प्रथम पाली) एवं अपरान्हः 2.00 बजे (द्वितीय पाली) के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र परिसर (Campus) एवं परीक्षा कक्ष (Exam Hall) में प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जायेगी तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाता है कि विलम्ब से आने वाले किसी भी परीक्षार्थी का कोई दावा/अनुरोध/प्रतिवेदन विश्वविद्यालय स्तर पर स्वीकार्य नहीं किया जायेगा।

अतः आपसे अपेक्षा की जाती है कि उक्त एडवाइजरी/निर्देशों को संस्थान / परीक्षा केन्द्र स्तर पर व्यापक रूप से प्रसारित / प्रकाशित कराते हुए समस्त विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो तथा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं पूर्ण गोपनीयता, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई जा सकें

Important Link

Download NoticeClick Here
Home PageClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top