AKTU Exam Postponed अभी जारी हुआ एक और नोटिस

AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 05/06/2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।

जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview

UniversityAKTU
Update Related AKTU Exam Postponed
Notice Released Date 05/06/2026
Official Website aktu.ac.in

AKTU Official Notice Details

विषयः शैक्षिक सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर परीक्षा के अन्तर्गत कतिपय पाठ्यक्रमों/ विषयों की दिनांक 08.06.2026 को दोनो पालीयों में आयोजित होने वाली समस्त विषयों की परीक्षा को स्थगित करते हुए पुनः संलग्न परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आयोजित कराने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/ प०नि० का०/2026/2905 दिनांक 27 मई, 2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त के क्रम में अवगत कराना है शैक्षिक सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर के अर्न्तगत निर्धारित संशोधित परीक्षा कार्यक्रमानुसार के कतिपय पाठ्यक्रमों/ विषयों की स्थगित लिखित परीक्षायें दिनांक 08 जून, 2026 को आयोजित कराये जाने की सूचना प्रेषित की गई थी।

उक्त के सम्बन्ध में कतिपय संस्थानों द्वारा प्रेषित ई-मेल / पत्रों में किये गये अनुरोधानुसार दिनांक 08 से 10 जून, 2026 तक विभिन्न जनपदों में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 08 जून, 2026 (सोमवार) को दोनों पालीयों में आयोजित होने वाली विभिन्न विषयों की परीक्षा को सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदनोपरान्त स्थगित करते हुए पुनः संलग्नक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यथासमय सम्पन्न / आयोजित कराया जायेगा।

अतः सम्बन्धित छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

साथ ही, सभी संस्थानों के निदेशक / प्राचार्य यह सुनिश्चित करें कि उक्त सूचना संबंधित छात्र-छात्राओं तक अनिवार्य रूप से समय से उपलब्ध करा दी जाए।

छात्र-छात्राएँ अपना नया Admit Card ERP Portal से दिनांक 09 जून, 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं।

Important Link

Download NoticeClick Here
Home PageClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top