AKTU Even Semester Challenge Evaluation: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी आज 18 August 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Even Semester Challenge Evaluation |
| Notice Released Date | 18/08/2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर, प्रथम चरण परीक्षा के बी०टेक, बी०फार्म, बी०एफ०ए० एवं बी०एफ०टी०डी० पाठ्यक्रमों के चैलेंज मूल्यांकन के सम्बन्ध में।
महोदय,
विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित करना है कि सत्र 2024-25 सन रोमेस्टर के प्रथम चरण की परीक्षा जो दिनोंक 17/05/2025 से 13/06/2025 के मध्य हुई परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं के बी०टेक, बी०फार्म, वी०एफ०ए० एवं बी०एफ०टी०डी० पाठ्यकमों के परीक्षा परिणाम जारी किया जा चुका है।
उक्त परीक्षाओं से सम्बन्धित ऐसे छात्र जो अपनी उत्तर-पुस्तिकाओं का चैलेंज मूल्यांकन कराये जाने के इच्छुक हैं. की उत्तर-पुस्तिकाएं छात्र के ई०आर०पी० लॉगिन में उपलब्ध करा दी गई है।
अतः इच्छुक छात्र/छात्राए अपनी उत्तर पुस्तिका को देखते/जांच करते हुए नियमानुसार दिनांक 18 अगस्त, 2025 से 28 अगस्त, 2025 तक निर्धारित शुल्क रु० 2500.00 (दो हजार पाँच सी) मात्र प्रति विषय की दर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑन-लाइन चैलेंज मूल्यांकन कराये जाने से सम्बन्धित विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/प०नि०का/2024/1094 दिनाँक 13 अगस्त 2025 के अनुसार कार्यवाही के उपराना ही छात्र/छात्राए चैलेज मूल्यांकन हेतु आवेदन कर सकेंगे।
चैलेंज मूल्यांकन के संबंध में उत्तर प्रदेश के शासनादेश संख्या 39298/16-1099/17/2020, दिनांक 11 दिसम्बर, 2020 श्री राज्यपाल / कुलाधिपति के अपरमुख्य सचिव के पत्र संख्याः ई-7443/03-जी०एस०/2019 (टी०सी०) दिनांक 26.11.2020 एवं विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति-2021 की 68वीं बैठक के मद संख्या 68.13 में लिये गये निर्णय निम्नवत है:-
1. दो विषय विषज्ञों / परीक्षकों द्वारा प्रदत्त प्राप्तांकों का औसत निकाला जाएगा।
2. यह औसत अन्तिम रूप से स्वीकृत होगा और अंक पत्र में देय होगा।
3. यदि औसत और मूल प्राप्तांकों में प्रश्न पत्र के पूर्णांक के 20 प्रतिशत से अधिया का अन्तर होता है तब परीक्षार्थी द्वारा जना किए गए शुल्क रू0 2500/- में से 60 1000/- धनराशि की कटौती करते हुए शेष रू० 1500/- परीक्षार्थी को वापस किया जायेगा।
शुल्क वापसी हेतु छात्रों द्वारा बैंक विवरण Account No., IFSC Code & Bank Name) को भरते समय जांच कर लिया जाए कि उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये बैंक विवरण सही भरे गये हैं। यदि छात्र द्वारा गलत बैंक विवरण या किसी अन्य के खाता का विवरण दिया जाता है तो भुगतान में असुविधा के लिए छात्र स्वयं जिम्मेदार होगा।

Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |