AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 04 November 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Challenge Evaluation 2025 |
| Notice Released Date | 04/11/2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः सत्र 2024-25 सम सेमेस्टर, प्रथम चरण परीक्षा के चैलेंज मूल्यांकन के सम्बन्ध में। महोदय,
विश्वविद्यालय के सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर के प्रथम चरण अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की लिखित परीक्षायें दिनां 17 मई, 2025 से 13 जून, 2025 के मध्य विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न कराई गई थी, जिसमें निम्नलिखिर पाठ्यक्रमों एवं सेमेस्टर के अध्ययनरत छात्रों का चैलेंज मूल्यांकन कराये जाना प्रस्तावित है, जिसका विवरण निम्नवत् हैः

उक्त उल्लिखित परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले ऐसे छात्र/छात्रा जो अपनी उत्तर-पुस्तिकाओं का चैलेंज मूल्यांकन कराय जाने के इच्छुक हैं, की उत्तर पुस्तिकाएं छात्र के ई०आर०पी० लॉगिन में उपलब्ध करा दी गई है।
अतः इच्छुक छात्र/छात्राए अपनी उत्तर पुस्तिका को देखते/जांच करते हुए नियमानुसार दिनांक 04 नवम्बर, 2025 से 12 नवम्बर, 2025 तक निर्धारित शुल्क रु 2500/- (दो हजार पाँच सौ) मात्र प्रति विषय की दर से ऑन-लाइन आवेदन कर सकते है।
ऑन-लाइन कैलेंज ल्याय कराये जाने से समबन्धित विश्वविद्यालय द्वारा निर्गत पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/प०नि० का०/2025/2266 दिनांक 13 अक्टूबर 2006 के अनुसार कार्यवाही के उपरान्त ही छात्र/छात्राएं चैलेंज मूल्यांकन हेतु आवेदन कर सकेंगे।
चैलेंज मूल्यांकन के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्याः 39298/16-1099/17/2020 दिनांक 11 सितम्बर, 2020 के साथ संलग्नय श्री राज्यपाल / कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव के पत्र संख्या ई-7443/03- जी०एस०/2019 (टी०सी०) दिनांक 26/11/2020 एवं विश्वविद्यालय की परीचा समिति-2021 की 68वीं बैठक के मद संख्या 68.13 में लिये गये निर्णय निम्नवत है:-
- दो विषय विषज्ञों/परीक्षकों द्वारा प्रदत्त प्राप्तांकों का औसत निकाला जाएगा।
- यह औसत अन्तिम रूप से स्वीकृत होगा और अंक पत्र में देय होगा।
- यदि औसत और मूल प्राप्तांकों में प्रश्न पत्र के पूर्णांक के 20 प्रतिशत से अधिक का अन्तर होता है तब परीक्षार्थीद्वार जमा किए गए शुल्क रू0 2500/- में से रू0 1000/- धनराशि की कटौती करते हुए शेष रू० 1500/- परीक्षार्थीको वापस किया जायेगा। शुल्क वापसी हेतु छात्रों द्वारा बैंक विवरण (Account No., IFSC Code & Bank Name) भरते समय जांच कर लिया जाए कि उनके द्वारा उपलब्ध कराये गये बैंक विवरण सही भरे गये हैं। यदि छात्र द्वारा गलत बैंक विवरण या किसी अन्य के खाता का विवरण दिया जाता है तो भुगतान में असुविधा के लिए छात्र स्वयं जिम्मेबल होगा।
Important Link
| Download Notice & List | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |