AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 02 December 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | Examination Form |
| Notice Released Date | 02/12/2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परस्नातक पाठ्यक्रमों के अध्ययनरत रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों की परीक्षाओं हेतु परीक्षा फार्म भरे जाने तथा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा किए जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक के संबंध में सूचित करना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर (स्नातक एवं परास्नातक) के रेगुलर तथा कैरी ओवर की लिखित परीक्षायें गत् वर्ष/सेमेस्टर की भाँति ऑफ लाइन मोड में दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 से आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है।
उक्त विषम सेमेस्टर परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं का निम्न तालिका में निर्धारित कार्यक्रम/तिथि के अनुसार परीक्षा फार्म भरने तथा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने हेतु विश्वविद्यालय का ई०आर०पी० पोर्टल खोल दिया गया है, जिसका विवरण निम्नवत् हैः

अतः आपसे अनुरोध है कि अपने संस्थान के स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में रेगुलर एवं कैरी ओवर विषयों की परीक्षाओं हेतु विश्वविद्यालय के आर्डिनेन्स / नियमों के अर्न्तगत आने वाले छात्र/छात्राओं को उक्त कार्यक्रम / तिथि के अनुसार विश्वविद्यालय के ई०आर०पी पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फार्म भरवाने एवं परीक्षा शुल्क जमा कराये जाने के सम्बन्ध में सूचित करते हुए समयानुसार यथा आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करें।
उक्त के अतिरिक्त यह अवगत कराना है कि ऐसे संस्थान जिनके द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा जारी एकेडमिक कैलेन्डर के अनुसार अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन पूर्ण कराया जा रहा है, ऐसे सभी संस्थान एकेडमिक कैलेन्डर के महत्वपूर्ण बिन्दु संख्या 01 के क्रम में प्रत्येक दिवस (अवकाश दिवसों में भी) में अतिरिक्त कक्षायें संचालित कराते हुए विश्वविद्यालय के अध्यादेश के अन्र्तगत कुल पठन-पाठन दिवसों / सम्पर्क घंटे पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |