AKTU Official Circular Practical Related: अभी जारी हुआ ऑफिशियल नोटिस

AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 01 January 2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview

UniversityAKTU
Update Related Regarding Extension Date of Submission of Practical and Sessional Marks for Odd Semester 2025-26
Notice Released Date 01/01/2026
Official Website aktu.ac.in

AKTU Official Notice Details

विषयः विश्वविद्यालय की सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की आंतरिक परीक्षाओं के प्राप्ताकों को ऑन-लाइन उपलोड़ किये जाने हेतु तिथि विस्तारित करने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/ प०नि० का0/2025/2441 दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक (बी०फार्म पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर को छोड़कर) के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं सेमेस्टरों में –

अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की आंतरिक परीक्षाओं के आतंरिक अंकों (Theory Sessional/Practical Sessional) को ई०आर०पी० पोर्टल पर अपलोड/प्रेषित किये जाने हेतु दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 तक ई०आर०पी० पोर्टल के माध्यम ऑन-लाइन अपलोड करते हुए आतंरित अंकों की हस्ताक्षरित हार्ड कापी स्पाइरल बाइन्डिंग के साथ प्रत्येक दशा दिनांक 05 जनवरी, 2026 तक जमा किये जाने की सूचना दी गयी थी।

उपरोक्त के सन्दर्भ में कतिपय संस्थानों द्वारा किये गये अनुरोध को सक्षम स्तर द्वारा स्वीकार करते हुए उल्लेखित सेमेस्टर परीक्षा में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के आतंरिक अंकों (Theory Sessional/Practical Sessional) को ई०आर०पी० पर ऑन-लाइन अपलोड किये जाने हेतु दिनांक 05 जनवरी, 2026 तक तिथि विस्तारित कर दी गयी है, तदोपरान्त आतंरित अंकों की हस्ताक्षरित हार्ड कापी की स्पाइरल बाइन्डिंग कराते हुए दिनांक 12 जनवरी, 2026 तक अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रत्येक दशा में प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।

अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से तद्नुसार अवगत होते हुए अपने संस्थान के संकाय सदस्यों को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। उक्त के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा / समस्या की दशा में ई-मेल आई०डी० dcoe_b@aktu.ac.in पर सम्पर्क करें।

Important Link

Download NoticeClick Here
Home PageClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top