AKTU Correction 2025: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी आज 27 August 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Correction 2025 |
| Notice Released Date | 27/08/2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः सत्र 2024-25 के अन्तिम वर्ष में उत्तीर्ण छात्रों का हिन्दी नाम एवं उपाधि प्राप्त करने हेतु पता संशोधन कराये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि सत्र 2024-25 के अन्तिम वर्ष में उत्तीर्ण करने वाले छात्र/छात्राओं को गत वर्ष की भांति ही उपाधि भारतीय स्पीड पोस्ट के माध्यम से उनके पते पर भेजी जानी है। गत/विगत् वर्षों में यह पाया गया है कि छात्र का हिन्दी नाम एवं स्थायी पता पूर्ण न दिये जाने के कारण उनको गेजी गयी उपाधि विश्वविद्यालय में वापस आ जाती है
तथा हिन्दी नाम में त्रुटि के कारण कई उपाधियां छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय को संशोधन हेतु वापस की जाती है। इस समस्या के निराकरण के लिए सत्र 2024-25 मे उत्तीर्ण छात्र/छात्राएं अपनी ERP स्टूडेन्ट लॉगिन तथा सम्बन्धित संस्थान अपने ERP Login के माध्यम से लॉगिन कर सम्बन्धित सूचनाओं को अपडेट कराये जाने की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
छात्र/छात्राएं अपने ERP स्टूडेन्ट लॉगिन कर My Profile में जा कर Addres Table टेब पर क्लिक कर अपने पते (जहां पर छात्र उपाधि प्राप्त करना चाहता हैं) तथा सम्बन्धित संस्थान आपने ERP Login में उपलब्ध स्टूडेन्ट डाटा बैंक में जाकर हिन्दी नाम को दिनांक 02 सितम्बर, 2025 तक सही /अपडेट कर सकते है।
उक्त के अतिरिक्त यह भी सूचित करना है कि छात्र/छात्राओं के अंग्रेजी नाम व पिता के इत्यादि में संशोधन हेतु सम्बन्धित संस्था नामांकन विभाग से सम्पर्क करें।
अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से तद्नुसार अवगत होते हुए अपने संस्थान के छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए ससमय यथा आवश्यक कार्यवाही कराने का कष्ट करें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |