AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 14 January 2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Exam Postponed |
| Notice Released Date | 14/01/2026 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के रेगुलर एवं कैरी ओवर के समस्त (स्नातक/परास्नातक) पाठ्यक्रमों की आयोजित कराई जा रही परीक्षाओं में कतिपय विषयों की दिनांक 15.01.2026 को सम्पन्न होने वाली समस्त विषयों की परीक्षा को स्थगित करते हुए संलग्न परीक्षा कार्यक्रम पर आयोजित कराये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/प०नि० का०/2025/2442 दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 के सन्दर्भ में अवगत कराना है शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के रेगुलर तथा कैरी ओवर के समस्त पाठ्यक्रमों (स्नातक/ परास्नातक) में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं की लिखित परीक्षायें दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 तक से प्रदेश में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित कराई जा रही है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में सूचित कराना है कि उत्तर प्रदेश सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के पत्र संख्या 46/तीन- 2026 दिनांक 12 जनवरी, 2026 के माध्यम से मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को धोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान के पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है|
उक्त के दृष्टिगत विश्वविद्यालय द्वारा सम्पन्न कराई जा रही परीक्षाओं में दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को आयोजित होने वाली कतिपय विषयों की परीक्षा को सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदनोपरान्त स्थगित किया जाता है तथा उक्त निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाली परीक्षा को संलग्न परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार यथासमय सम्पन्न कराया जायेगा।
अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से तद्नुसार अवगत होते हुए अपने संस्थान के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |