AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 11 December 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Examination Form last date extended |
| Notice Released Date | 11/12/2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परस्नातक पाठ्यक्रमों के अध्ययनरत रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों की परीक्षाओं हेतु परीक्षा फार्म भरे जाने तथा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की तिथि विस्तारित किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/ प०नि० का0/2021/2363 दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर (स्नातक एवं परास्नातक) के रेगुलर तथा कैरी ओवर की प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट एवं लिखित परीक्षाओं हेतु विश्वविद्यालय की ई०आर०पा० के माध्यम से दिनांक 12 दिसम्बर, 2025 तक परीक्षा फार्म भरे जाने तथा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की सूचना दी गयी थी।
उक्त के सम्बन्ध में कतिपय संस्थानों/छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये अनुरोध को विश्वविद्यालय के सक्षम स्तर द्वारा छात्रहित मे स्वीकार करते हुए परीक्षा फार्म एवं परीक्षा शुल्क जमा किये जाने की उक्त अन्तिम तिथि को विस्तारित करते हुए दिनांक 15 दिसम्बर, 2025 को सायं 5.00 तक ई०आर०पी० पोर्टल तक खुला रहेगा।
अतः आपसे अनुरोध है कि अपने संस्थान में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को उपरोक्त के सम्बन्ध में सूचित करते हुए नियमानुसार / समयानुसार परीक्षा फार्म तथा निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कराने का कष्ट करें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |