AKTU Official Circular: अभी जारी हुआ ऑफिशियल नोटिस, Scholarship Related

AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 09 December 2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Now

जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview

UniversityAKTU
Update Related UP Scholarship Related
Notice Released Date 09/01/2026
Official Website aktu.ac.in

AKTU Official Notice Details

विषयः शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु (योजनान्तर्गत) विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सरकारी / स्ववित्त पोषित संस्थाओं की वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता आनलाइन सत्यापन कराये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

कृपया उपर्युक्त समाज कल्याण अनुभाग-3 के पत्र संख्या 119/2025/1400/26-3-2025-1513982 दिनांक 18.06.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।

जिसके माध्यम से वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लाक दिनांक 12 जनवरी, 2026 से दिनांक 24 जनवरी, 2026 तक किया जाना था तथा समाज कल्याण अनुभाग-3 द्वारा पुनः पत्र संख्या 1/389152/ 2025 दिनांक 22.12.2025 के माध्यम से जारी समय-सारणी के अनुसार विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लाक दिनांक 28 जनवरी, 2026 से 07 फरवरी, 2026 तक किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

अतः उक्त निर्देश के क्रम में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के अन्तर्गत छात्रों की छात्रवृत्ति आवेदनों की स्थिति एवं वास्तविक संख्या आदि की प्रमाणिकता आनलाईन सत्यापन / अग्रसारण किये जाने हेतु विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त संस्थाओं के निदेशक से इस आशय का शपथ पत्र किः

  1. छात्रवृत्ति हेतु योजनान्तर्गत अग्रसारित किये गये आवेदन की सूची में अंकित छात्र/
    छात्राएं संस्था में अध्ययनरत है।
  2. छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाईन भरे गये आवेदन का विधिवत परीक्षण/मिलान कर लिया गया है। भरी गयी सभी प्रविशिष्ट सही एवं त्रुटिरहित है।
  3. छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत जारी गाइड लाइन के अनुसार केवल पात्र छात्र/छात्राओं का ही आवेदन अग्रसारित किया गया है।
  4. छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत केवल उन्ही छात्रों का आवेदन अग्रसारित किया गया है जिन्होने अन्य किसी छात्रवृत्ति योजना (भारत सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना) में आनलाइन आवेदन नही किया गया है।
  5. छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत किसी अपात्र छात्र/छात्राओं का आवेदन अग्रसारित नहीं किया
    गया है।

मेरे द्वारा दी गयी उपरोक्त शपथ पत्र की धारा 1 लगायत 5 सत्य एवं सही है इसमें कोई तथ्य छिपाया नही गया है। यदि भविष्य में कोई तथ्य छिपाया जाना अथवा अपात्र छात्र/छात्राओं को योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त होना पाया जाता है तो संस्था स्वयं जिम्मेदार होगा।

अतः विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्थाओं को निर्देशित किया जाता है, कि संस्थान द्वारा छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित छात्र/छात्राओं की वास्तविक छात्र संख्या को अग्रसारित किये गये छात्र/छात्राओं की पूर्ण सूची वर्गवार / वर्षवार निदेशक द्वारा सत्यापित करते हुए शपथ पत्र की मूल प्रति के साथ दिनांक 05 फरवरी, 2026 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति संस्थान स्वयं जिम्मेदार होगा।

Important Link

Download NoticeClick Here
Home PageClick Here
Join TelegramClick Here
Join WhatsAppClick Here
AKTU Official WebsiteClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top