AKTU Official Notice: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी आज 20 September 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | UP Scholarship को लेकर जारी हुआ इम्पोर्टेन्ट नोटिस |
| Notice Released Date | 20/09/2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़े वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं की छात्रवृत्ति भुगतान हेतु समय-सारणी का शासनादेश निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपर्युक्त विषयक प्राविधिक शिक्षा अनुभाग-3 के उ०प्र० शासन के पत्र संख्याः 1/1087783/2025 दिनांक 12.09.2025, 1/1049564/2025 दिनांक 06.08.2025 एवं 1/10467894/2025 दिनांक 04.08. 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें
उक्त पत्र के साथ संलग्न पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-3, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या-1923/सोलह-3-2025/145/2025/2426/26-3-2025-1396097 दिनांक 08.09.2025 के माध्यम से वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, समान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत, योजना से सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने/एफिलिएटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय/जनपदीय अधिकारी स्तर से सत्यापित एवं लॉक किये जाने हेतु संशोधित समय-सारणी निर्गत की जा रही है।
उक्त के सम्बन्ध में विश्वविद्यालय द्वारा पत्रांक ए०के०टी०यू०/उप०कुस०का०/छात्रवृत्ति / 2025 / 7155 दिनांक 05 जुलाई, 2025 के माध्यम से सम्बद्ध समस्त संस्थानों को निर्देशित किया किया गया था कि वे मास्टर डाटा संस्था स्तर से डिजिटल लॉक करते हुए निम्नवत् अभिलेखों सहित ससमय विश्वविद्यालय को प्रेषित करे, परन्तु अभी तक किसी संस्थान द्वारा कोई अभिलेख प्रस्तुत नही किये गये हैं।
अतः विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त संस्थानों के निदेशक/प्राचार्य को पुनः निर्देशित किया जाता है कि वे संस्था स्तर से समाज कल्याण पोर्टल पर लॉक किये गये फीस एवं सीट के विवरण का प्रिन्ट, समस्त/पूर्ण अभिलेखों निदेशक / प्राचार्य से सत्यापित करते हुए विश्वविद्यालय को दिनांक 10.10.2025 तक प्रेषित कराना सुनिश्चित करें, ताकि विश्वविद्यालय द्वारा मास्टर डाटा लॉक किया जा सकें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |
AKTU ,B.Tech,6th Semester ke carry Paper ka result kab ayega?
Aur 4th semester ke carry Paper ka result kab aayega?