AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 20 December 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Practical Date 2025 Out |
| Notice Released Date | 20/12/2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः विश्वविद्यालय की सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों की प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट परीक्षायें सम्पन्न करते हुए प्राप्ताकों को ऑन-लाइन उपलोड़ किये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के स्नातक एवं परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं सेमेस्टरों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के रेगुलर तथा कैरी ओवर विषयों की प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट परीक्षायें छात्रहित में सक्षम स्तर से प्राप्त अनुमोदनोंपरान्त ऑफ लाइन मोड गत् वर्षों/सेमेस्टरों की भांति वर्तमान से प्रारम्भ कर सम्बन्धित पाठ्यक्रमों की लिखित परीक्षा की समाप्ति के एक सप्ताह (One Week) तक की अवधि में सम्पादन / सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।
उक्त प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट परीक्षायें सम्पन्न कराने हेतु परीक्षकों (शिक्षकों) की डयूटी की सूची संस्थान के ई०आर०पी० लॉगिन में तथा सम्बन्धित शिक्षकों के ई०आर०पी० लॉगिन में भी अपलोड/ उपलब्ध कराई जा रही है तथा उक्त के संबंध में सम्बन्धित परीक्षकों (शिक्षकों) से सम्पर्क कर छात्रहित में प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट परीक्षा विश्वविद्यालय के नियमों तथा संबधित गाइड लाइन के अनुसार व्यवस्था कराने का कष्ट करें
तथा प्रयोगात्मक / प्रोजेक्ट परीक्षा के प्राप्तांको को ऑन-लाइन ई०आर०पी० पोर्टल परीक्षा दिवस में ही परीक्षा पूर्ण होने तक तत्काल / ससमय अपलोड कराना सुनिश्चित करें साथ ही परीक्षा के दौरान (प्रारम्भ, मध्य एवं समाप्ति पर) वाह्य परीक्षक, आंतरिक परीक्षक एवं छात्र/छात्राओं के साथ तीन Geotag ग्रुप फोटोग्राफ (एक फोटो का अधिकतम Size 1MB रहेगा) को भी ऑन-लाइन अपलोड करना अनिवार्य है।
इन सभी परीक्षा संबंधित समस्त प्राप्तांकों एवं दस्तावेजो/प्रपत्रों को विधिवत सुरक्षित रखे, ताकि विश्वविद्यालय में समय-समय पर आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जा सकें।अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त से तद्नुसार अवगत होते हुए अपने संस्थान के अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। उक्त के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा/समस्या की दशा में ई-मेल आई०डी० deoe_b@aktu.ac.in पर सम्पर्क करें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |