दोस्तों, एक जरूरी खबर सुनिए! डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की तरफ से 19 अप्रैल 2025 को सत्र 2024-25 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के चैलेंज मूल्यांकन को लेकर Official नोटिस जारी किया गया है। इस आर्टिकल में सारी डिटेल्स समझाएंगे, तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी छात्र-छात्राओं ने अभी तक हमारे Telegram channel या WhatsApp group को join नहीं किया है, वे जल्दी join कर लें ताकि आने वाली सारी अपडेट्स आपको समय पर मिल सकें।

Overview
University | AKTU |
Update किस बारे में | सत्र 2024-25 चैलेंज मूल्यांकन |
Notice Released Date | 19 April, 2025 |
Exam की तारीख | 08 January, 2025 से 17 February, 2025 तक |
आवेदन की आखिरी तारीख | 30 April, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
फीस | 300 रुपये प्रति विषय (उत्तर पुस्तिका देखने के लिए) |
Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Circular Details
दोस्तों, AKTU ने 19 अप्रैल 2025 को जो ऑफिशल नोटिस जारी किया है, उसमें बताया गया है कि सत्र 2024-25 की विषम सेमेस्टर की प्रथम चरण की परीक्षाएँ, जो 08 January, 2025 से 17 February, 2025 तक हुई थीं, उनके रिजल्ट पहले ही घोषित हो चुके हैं। लेकिन अगर कोई छात्र-छात्रा अपने रिजल्ट या उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन से खुश नहीं है और उसे दोबारा चेक करवाना चाहता है, तो वो चैलेंज मूल्यांकन के लिए अप्लाई कर सकता है।
चैलेंज मूल्यांकन के नियम उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश संख्या 39298/16-1099/17/2020, दिनांक 11 September, 2020 और राज्यपाल/कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव के पत्र संख्या ई-7443/03-जी0एस0/2019 में दिए गए हैं। इनके मुताबिक:
- पहला स्टेप: अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका देखने के लिए प्रति विषय 300 रुपये की फीस जमा करनी होगी। ये फीस ERP login के जरिए ऑनलाइन देनी है।
- आवेदन की तारीख: 19 April, 2025 से 30 April, 2025 (शाम 5:00 बजे तक)।
- क्या होगा इसके बाद: 30 अप्रैल के बाद आपकी डिजिटल उत्तर पुस्तिका आपके ERP login पर उपलब्ध होगी।
अगर उत्तर पुस्तिका देखने के बाद भी आप संतुष्ट नहीं हैं, तो आप चैलेंज मूल्यांकन के लिए दोबारा अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए अलग से फीस और तारीख बाद में बताई जाएगी। ध्यान रहे, आवेदन करने से पहले शासनादेश में दी गई गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ लें।
Notice में सभी institutes के निदेशक और प्राचार्यों से कहा गया है कि वो अपने छात्र-छात्राओं को इस बारे में बताएँ ताकि इच्छुक लोग समय पर अप्लाई कर सकें।
ये नोटिस नीचे दिया गया है, जिसे आप और विस्तार से पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए AKTU website (aktu.ac.in) पर जाएँ। Latest updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram channel को जरूर join करें।

Important Link
Download Notice | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |