AKTU Circular: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) की तरफ से 26 अप्रैल 2025 को सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने को लेकर ऑफिशल नोटिस जारी किया गया है। इस आर्टिकल में सारी डिटेल्स आसान और मजेदार तरीके से समझाएंगे, तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी छात्र-छात्राओं ने अभी तक हमारे Telegram channel या WhatsApp group को join नहीं किया है, वे जल्दी join कर लें ताकि आने वाली सारी अपडेट्स आपको समय पर मिल सकें।

Overview
University | AKTU |
Update किस बारे में | सम सेमेस्टर 2024-25 के परीक्षा फॉर्म और शुल्क |
Notice Released Date | 26 April, 2025 |
Exam की संभावित तारीख | मई 2025 का दूसरा/तीसरा हफ्ता |
फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख | 05 May, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
ERP Portal | aktu.ac.in (ERP Login) |
AKTU Circular Details
दोस्तों, AKTU ने 26 अप्रैल 2025 को जो ऑफिशल नोटिस जारी किया है, उसमें बताया गया है कि सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर की प्रथम चरण की लिखित परीक्षाएँ मई 2025 के दूसरे या तीसरे हफ्ते से शुरू होने वाली हैं। ये exams ऑफलाइन मोड में होंगी, जैसा पिछले सेमेस्टर में हुआ था, और university से affiliated institutes के exam centers पर आयोजित की जाएंगी।
किन-किन छात्रों को फॉर्म भरना है?
- रेगुलर छात्र: जो सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं। ये कोर्सेज हैं:
- B.Tech
- B.Pharm
- B.Arch, MBA (Integrated), MCA (Integrated), M.Tech (Integrated)
- BHMCT, BFA, BFAD
- B.Voc
- MBA (All), MCA, M.Arch, M.Tech, M.Pharm, MURP (MPLAN)
- कैरी ओवर छात्र:
- सत्र 2023-24 के फाइनल ईयर के छात्र जिनके कुछ subjects बाकी हैं।
- university के अध्यादेश (ordinance) के तहत दूसरे सेमेस्टर/वर्षों के छात्र जिनके कैरी ओवर subjects हैं।
परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने के लिए university ने ERP पोर्टल (aktu.ac.in) खोल दिया है। आपको 05 May, 2025 को शाम 5:00 बजे तक अपने फॉर्म भरने और तय शुल्क जमा करना होगा। ध्यान रहे, ये डेडलाइन मिस मत करना, वरना exam में बैठने का मौका जा सकता है।
Notice में सभी institutes के निदेशक और प्राचार्यों से कहा गया है कि वो अपने छात्र-छात्राओं को इस बारे में जल्दी से बता दें ताकि सब समय पर फॉर्म भर सकें। ये नोटिस नीचे दिया गया है, जिसे आप और विस्तार से पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए AKTU website (aktu.ac.in) पर जाएँ। Latest updates सबसे पहले पाने के लिए हमारे Telegram channel को जरूर join करें।

Important Link
Download Notice | Click Here |
ERP Portal | Click Here |
Home Page | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Join WhatsApp | Click Here |
AKTU Official Website | Click Here |