AKTU Copy Checking Big Update: AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 13 January 2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Copy Checking Big Update |
| Notice Released Date | 13/01/2026 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के समस्त पाठ्यक्रमों की उत्तर-पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कार्यों में पूर्ण सहयोग/योगदान करने हेतु शिक्षकों नामित करते हुए मूल्यांकन कार्यों में गतिशीलता लाये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपरोक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/ प०नि० का०/2025/2454 दिनांक 29 दिसम्बर, 2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के की परीक्षायें जो दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 के मध्य आयोजित कराई जा रही परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं की लिखित उत्तर-पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन (Digital Evaluation) का कार्य संलग्न सूची में निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर गत् वर्षों की भांति सम्पन्न / सम्पादित कराया जा रहा है।
उपरोक्त परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन (Digital Evaluation) की प्रक्रिया में गतिशीलता एवं गुणवत्ता पूर्ण मूल्यांकन कराये जाने हेतु निर्धारित किये गये मूल्यांकन केन्द्रों पर आपके संस्थान में विभिन्न विषयों के कार्यरत समस्त शिक्षकों/ संकाय सदस्यों को उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन कार्यों में पूर्ण सहयोग/योगदान करने हेतु निकटम मूल्यांकन केन्द्रों पर नामित करते हुए अपने स्तर से प्राथमिकता पर सूचित/निर्देशित करना सुनिश्चित करें।
साथ ही मूल्यांकन केन्द्रों पर आपके संस्थान के संकाय सदस्य द्वारा मूल्यांकित की गई उत्तर-पुस्तिकाओं की संख्या का विवरण/जानकारी विश्वविद्यालय स्तर पर समय-समय पर समीक्षा कर अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी। उक्त के संबंध यह भी सूच्य है कि प्रत्येक दिवसों की भांति प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को भी प्रातः 8.00 बजे से रात्री 8.00 बजे तक डिजिटल मूल्यांकन पोर्टल खुला रहेगा।
उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि समस्त मूल्यांकन केन्द्र समन्वयक यह सुनिश्चित करें कि केवल सम्बन्धित विषय के शिक्षक / संकाय सदस्य से ही मूल्यांकन कराया जायें, अन्यथा की स्थिति में समस्त उत्तरदायित्व सम्बन्धित मूल्यांकन केन्द्र समन्वयक का होगा।
यदि किसी शिक्षक / संकाय संदस्य की मूल्यांकन आई०डी० नही बनी है वे सभी निकटतम मूल्यांकन केन्द्र पर नामित कोर्डिनेटर से समन्वय स्थापित करते हुए आई०डी० बनवाना सुनिश्चित करें। यह भी अवगत हो कि मूल्यांकन से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी हेतु ई-मेल आई०डी० dcoe b@aktu.ac.in पर सम्पर्क कराने का कष्ट करें।
अतः आपसे अनुरोध है कि निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर अधिक से अधिक शिक्षकों को प्राथमिकता पर नामित एवं निर्देशित करते हुए मूल्यांकन कार्यों में पूर्ण सहयोग/योगदान कराने का कष्ट करें। ताकि संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम ससमय घोषित किया जा सकें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |