AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 17/01/2026 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Digital Evaluation Official Circular |
| Notice Released Date | 17/01/2026 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के समस्त पाठ्यक्रमों की उत्तर-पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कार्यों में पूर्ण सहयोग / योगदान करने हेतु शिक्षकों नामित करते हुए मूल्यांकन कार्यो में गतिशीलता लाये जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
कृपया उपरोक्त विषयक विश्वविद्यालय के पत्र संख्या ए०के०टी०यू०/ प०नि० का०/2026/2499 दिनांक 13 जनवरी, 2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि सत्र 2025-26 के विषम सेमेस्टर के की परीक्षायें जो दिनांक 23 दिसम्बर, 2025 से दिनांक 31 जनवरी, 2026 के मध्य आयोजित कराई जा रही
परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं की लिखित उत्तर-पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन (Digital Evaluation) का कार्य निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर प्रत्येक दिवसों (शनिवार एवं रविवार में भी) में प्रातः 8.00 बजे से रात्री 10.00 बजे तक सम्पन्न / सम्पादित कराया जा रहा है।
उक्त के क्रम में डिजिटल मूल्यांकन (Digital Evaluation) की प्रक्रिया में गतिशीलता एवं गुणवत्ता पूर्ण मूल्यांकन कराये जाने हेतु निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर आपके संस्थान में विभिन्न विषयों के कार्यरत समस्त शिक्षकों/ संकाय सदस्यों को उत्तर पुस्तिकाओं के डिजिटल मूल्यांकन कार्यों में पूर्ण सहयोग/योगदान करने हेतु निकटम मूल्यांकन केन्द्रों पर नामित करते हुए अपने स्तर से प्राथमिकता पर सूचित/निर्देशित करना चाहें तथा कार्यरत शिक्षकों/ संकाय सदस्यों को मूल्यांकन कार्यो की समाप्ति तक यथासंभव दीर्घकालीन अवकाश नहीं दिये जाने का सुझाव / अपेक्षा है।
अतः आपसे अनुरोध है कि निर्धारित मूल्यांकन केन्द्रों पर अधिक से अधिक शिक्षकों को प्राथमिकता पर नामित एवं निर्देशित करते हुए मूल्यांकन कार्यों में पूर्ण सहयोग/योगदान कराने का कष्ट करें। ताकि संस्थानों में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम ससमय घोषित किया जा सकें।

Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |