AKTU Official Circular: Dr. A P J Abdul Kalam Technical University AKTU ने अभी अभी 01 November 2025 को ऑफिशियल नोटिस जारी किया है जिसके बारे में इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दिया गया है तो अंत तक जरूर पढ़ें।
जितने भी Students अभी तक हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप ग्रुप को नहीं ज्वाइन किए हैं तो जल्दी ज्वाइन कर लीजिए ताकि सभी अपडेट आपको समय से मिल सके।

Overview
| University | AKTU |
| Update Related | AKTU Even Semester UFM Regarding |
| Notice Released Date | 01 November 2025 |
| Official Website | aktu.ac.in |
AKTU Official Notice Details
विषयः शैक्षिक सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर के प्रथम एवं द्वितीय चरण की परीक्षाओं में अनुचित साधन प्रयोग (UFM) के अन्तर्गत आने वाले छात्र/छात्राओं के सम्बन्ध में।
महोदय,
उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर के प्रथम एवं द्वितीय चरण की परीक्षायें जो दिनांक 17 मई, 2025 से दिनांक 13 जून, 2025 (प्रथम चरण) एवं दिनांक 02 जुलाई, 2025 से दिनांक 29 जुलाई, 2025 (द्वितीय चरण) के मध्य सम्पन्न कराई गई है।
उक्त परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले कतिपय छात्र/छात्राओं द्वारा परीक्षा के दौरान अनुचित साधन / नकल सामग्री का प्रयोग करते पाये गये है, जो UFM की श्रेणी / अन्तर्गत है, ऐसे सभी छात्र/छात्रायें अपना स्पष्टीकरण पत्र के माध्यम से दिनांक 05 नवम्बर, 2025 तक अधोहस्तारी कार्यालय के ई-मेल aktuufm@gmail.com पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें, ताकि सम्बन्धित छात्र/छात्रा के परीक्षा परिणाम जारी हाने के पूर्व सम्बन्धित छात्र के द्वारा प्रस्तुत पक्ष पर यू०एफ०एम० (UFM) समिति द्वारा अवलोकन करते हुए यथोचित निर्णय लिया जा सकें।
यदि किसी छात्र/छात्रा द्वारा निर्धारित उक्त तिथि तक अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो विश्वविद्यालय द्वारा यह मान लिया जायेगा कि संबंधित छात्र/छात्रा को कुछ नहीं कहना है।
उक्त के अतिरिक्त यह भी सूचित करना है सम्बन्धित छात्र द्वारा अपना स्पष्टीकरण देते समय अनुक्रमांक एवं संबंधित विषय कोड अवश्य लिखा जाय तथा ई-मेल केवल एक ही बार किया जाय।
अतः आप से अनुरोध है कि उपरोक्त विषय से सम्बन्धित छात्र/छात्रा को सूचित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें।
Important Link
| Download Notice | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
| Join WhatsApp | Click Here |
| AKTU Official Website | Click Here |