Dr. A. P. J. Abdul Kalam Technical University (AKTU), Lucknow ने 21 मई को हुई BTech Computer Science के 6th Semester की Computer Network exam को officially cancel कर दिया है। University ने confirm किया है कि अब यह exam 5 June को दोबारा आयोजित की जाएगी।
Social Media पर Viral हुआ था Question Paper
पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब exam से पहले ही question paper social media पर viral हो गया। लोग इसे WhatsApp और दूसरे platforms पर share करने लगे। शक होने पर University ने एक investigation committee बनाई, जिसकी report में Noida के एक exam centre की बड़ी लापरवाही सामने आई।

जांच में पता चला कि उस college की login ID और password का गलत इस्तेमाल करके paper download किया गया था। बता दें कि AKTU का system ऐसा है जिसमें question paper exam शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले online भेजा जाता है। Investigators का मानना है कि किसी ने इसी window का फायदा उठाया।
Ghaziabad Exam Centre पर पकड़ी गई Cheat Slips
Paper leak का असली खुलासा तब हुआ जब Ghaziabad के एक exam centre पर checking के दौरान एक student के पास cheat slips मिलीं। जब इन slips में लिखे answers को original question paper से match किया गया तो लगभग सभी questions एकदम same निकले। इसके बाद University ने जांच को और तेज कर दिया।
Digital data और सभी records की जांच अभी भी जारी है। University ने साफ कर दिया है कि जो भी इस पूरे मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त action लिया जाएगा।
5 June को होगी Re-Exam, Students रहें Prepared
AKTU ने officially announce कर दिया है कि cancel हुई Computer Network exam अब 5 June 2026 को दोबारा होगी। जो students इस exam में appear हुए थे, उन्हें फिर से तैयारी करनी होगी।
University अब अपने digital system को और ज्यादा secure बनाने की planning में है ताकि future में ऐसी घटनाएं न हों।
यह कोई पहली बार नहीं है जब किसी बड़ी university में paper leak सामने आया हो। NEET paper leak case के बाद यह एक और बड़ा मामला है जिसने education system पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। Students और parents दोनों ही इस बात से नाराज हैं कि उनकी मेहनत और समय एक बार फिर बर्बाद हुआ।